फिरोजाबाद। नगर आयुक्त ऋषिराज के आदेशों के अनुपालन मे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वालों खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जोनल सैनेटरी ऑफीसर संदीप भार्गव एवं एण्टी एसयूपी टीम लीडर मनोज कुमार के निर्देशन में निगम की टीम ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वाले चार लोगों से जुर्माना वसूल किया गया।
एण्टी एसयूपी टीम लीडर मनोज कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि सोमबार को जाटवपुरी चैराहे पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भण्डारण एवं विक्रय करने पर आवेद हुसैन, साजिद, बबलू जाटवपुरी चैराहा से 5000-5000 रू, जावेद से 2000 रू का जुर्माना वसूल किया। टीम ने कुल 17000 रू0 का जुर्माना वसूल किया।
साथ ही आसपास के अन्य दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भण्डारण एवं विकय न करने की सख्त हिदायत दी। अभियान में प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविन्द भारती, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विपन कुमार, शैलेन्द्र कुमार, पवन कुमार सहित प्रवर्तन दल की टीम उपस्थित रही।