फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित सिंग्ल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को नगर आयुक्त ऋषिराज के आदेशों के अनुपालन में जोनल सैनेटरी ऑफीसर संदीप भार्गव एवं एण्टी एसयूपी टीम लीडर मनोज कुमार के निर्देशन में निगम टीम ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वाले तीन लोगों से 35 हजार रू. का जुर्माना वसूल किया गया।
एण्टी एसयूपी टीम लीडर मनोज कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भण्डारण व विक्रय करने पर रामनरेश गुप्ता सुहाग नगर से 25 हजार रू., सुधीर कुमार नगला करन सिंह से पांच हजार रू. राहुल गुप्ता नगला करन सिंह से 5000 रू. का जुर्माना वसूल कर प्रतिबंधित पॉलीथीन सामग्री को जब्त की गई है। इस तरह टीम ने कुल 35 हजार रू. का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविन्द भारती, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विपन कुमार, दिनेशपाल सिंह सहित प्रवर्तन दल की टीम उपस्थित रही।