-निगम के विरोध में व्यापारियो की महापंचायत सात को
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा नगर निगम के विरोध में सात जनवरी को कोटला चुंगी पुल के नीचे विशाल व्यापारी महापंचायत का आयोजन करेगा। जिसको लेकर सुहाग नगर बाजार समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह तोमर के प्रतिष्ठान पर व्यापारियो केे साथ चाय पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि व्यापारियों के मसीहा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा बिल्हौर क्षेत्र से चार बार सांसद चुने गए थे। उनके नाम पर नगर निगम क्षेत्र में किसी मार्ग या पार्क का नाम रखा जाए। वार्ड नंबर 49 में 2018-19 में जलकल विभाग के द्वारा हनुमान जलाशय रामलीला ग्राउंड से हनुमान रोड सर्कुलर रोड शेख लतीफ तक एक पाइपलाइन डाली गई थी। पाइपलाइन डालने के उपरांत पाइपलाइन टूट-फूट शुरू हो गई थी। उसके बावजूद भी नगर निगम के द्वारा अपने हैंडोवर ली गई।
एक वर्ष से पाइपलाइन पूर्ण रूप से सुरक्षित है, उसके बावजूद भी 25 लख रुपए का नगर निगम के द्वारा बंदर बांट के लिए टेंडर किया गया। व्यापार मंडल उसका विरोध करता है और मांग करता है टेंडर को निरस्त किया जाए। तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं अन्य मांगों को लेकर व्यापार मंडल नगर निगम के विरोध में महापंचायत करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महानगर महामंत्री ने किया। इस दौरान सुनील कुमार सिंह, रमाशंकर दादा, राज उपाध्याय, राजपाल यादव, राकेश बाबू शर्मा, रोहित शर्मा, अनुराग शर्मा, सतीश राठौर, सुरेंद्र राठौर, प्रदीप दीक्षित, वीरेंद्र गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, रणवीर सिंह, रामकिशोर, अरविंद जैन, कन्हैयालाल, राजेंद्र कुमार बाजपेई, हरेंद्र गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।