फिरोजाबाद: शादी से पहले दूल्हे की सड़क हादसे में मौत

-इटावा भात मांगकर वापस लौटते समय हुआ हादसा

फिरोजाबाद। शादी से पहले इटावा निवासी मामा के यहां भात मांगकर वापस लौट रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह आटो से माता-पिता, मौसी के साथ गया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना नारखी क्षेत्र के गांव आलमपुर हिम्मतपुर निवासी धर्मवीर के इकलौते बेटे 23 वर्षीय शिवम की शादी 20 अप्रैल को होनी थी। पिता ने उसका रिश्ता कन्नौज निवासी युवती के साथ तय किया था। 18 अप्रैल को टीका लगन का कार्यक्रम होना तय था। शिवम मंगलवार को अपनी मां सुगड़श्री और मौसी मंजू देवी के साथ भात मांगने के लिए इटावा निवासी अपने मामा के यहां आटो से गया था। देर रात वह सभी वापस घर लौट रहे थे। वापसी में मामा संजय भी साथ हो गया। तभी थाना नारखी क्षेत्र के गांव शाहपुर के समीप ट्रैक्टर ने आटो को टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के पिता धर्मवीर ने बताया कि उनका इकलौता बेटा था। छह महीने पहले ही वह दिल्ली प्राइवेट नौकरी करने गया था। वह भी नोएडा में टीवीएस कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका सबकुछ लुट गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी थी। मीमो मिलने पर घटना की जानकारी हुई है। परिजनों से घटना को लेकर जानकारी की जा रही है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1391