फिरोजाबाद: जिला ब्राह्मण महासभा का किसी भी अन्य सभा से सम्बद्ध नहीं-उमाकांत पचैरी

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) के संस्थापक सदस्यों द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिला ब्राह्मण महासभा के आजीवन सदस्य उमाकांत पचैरी एवं अजय मिश्रा ने कहा कि जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) एक रजिस्टर्ड सभा है, जो किसी भी अन्य सभा से सम्बद्ध नहीं है। इसका अपना संविधान है जिसमें किसी भी प्रकार का मुख्य संरक्षक का पद नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) के नए जिलाध्यक्ष श्री शिव कुमार शर्मा एडवोकेट हैं। जिन्हें सभी समाज के लोगों द्वारा आम सहमति से तथा 107 से अधिक आजीवन सदस्यों द्वारा चुना गया है। जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा (एडवोकेट) ने कहा कि वह जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) फिरोजाबाद के संविधान के अनुरूप ही कार्य करेंगे और जिला ब्राह्मण महासभा को आगे बढ़ाने की हर संभव कोशिश करेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान पंडित सीताराम शर्मा, संदीप तिवारी, पंडित लक्ष्मण तिवारी, पंडित सुरेंद्र उपाध्याय, पंडित दिनेश वशिष्ठ, पंडित मुकेश गॉड, पंडित अवनीश कुमार तेंगुरिया उर्फ गामा पंडित, कृष्ण कांत वशिष्ठ, पंडित अरुण शर्मा, पंडित विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।