फिरोजाबाद: एकादशी व्रत सभी पापों से मुक्ति दिलाता है-कथा व्यास



फिरोजाबाद। गोपाल आश्रम में चल रही वेद लक्षणा गौ महिमा महोत्सव में छठवें दिन कथा व्यास रसराज दास महाराज ने गौ महिमा का वर्णन करते हुए एकादशी का महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एकादशी का व्रत अवश्य रखना चाहिए। एकादशी व्रत सभी पापों को काटने वाला होता है। महाराज श्री ने कृष्ण रुक्मिणी विवाह का अद्भुत संवाद किया। जिससे सुनकर श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गये। कथा प्रांगण में कृष्ण रुक्मिणी विवाह की झांकी के दर्शन कराए गए। वहीं कथा में महंत राम तीरथ दास महाराज, सिद्ध पीठ लाल दास मठ होडल, महंत अभय प्रपन्नाचार्य महाराज (वृंदावन), बुन्देलखण्ड पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज, निर्मोही अखाड़ा गोवर्धन रोहित रिछारिया महाराज ने भी उपस्थित सभी भक्तगणों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

गोपाल आश्रम में आयोजित “वेद लक्षणा गौ महिमा महोत्सव” में गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा की मुझे गौ माता के धार्मिक, वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व, गौ माता के संरक्षण और गौ आधारित खेती, प्राकृतिक खेती को विस्तार से सुनने व साझा करने का सौभाग्य मिला। गौ माता जन्म से लेकर मृत्यु तक मानव कल्याण का कार्य करती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को गौ सेवा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। गौ माता की सेवा ही सनातन संस्कृति की रक्षा है। आइए हम सब मिलकर गौ रक्षा करने का संकल्प लें।

मीडिया प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि शनिवार को भागवत का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे का रहेग। कथा में मुख्य यजमान कामता प्रसाद गुप्ता, उषा गुप्ता, यज्ञपति मनोज अग्रवाल व मंजू अग्रवाल, आदित्य वशिष्ठ, नितांकांत उपाध्याय, राखी गुप्ता, अर्चना दुबे, पार्षद पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter