-दंपति सहित पांच लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में घर में खाना बनाते समय गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। जिसमें पति-पत्नी सहित तीन बच्चे भी झुलस गए। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव कुर्री कूपा निवासी शाहिद की पत्नी अपनी घर में बनी झोपड़ी में सुबह खाना बना रही थी। इस दौरान सिलेंडर लीक करने से आग लग गई। देखते-देखते झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और आग में झुलसे शाहिद, उसकी पत्नी रिहाना और तीन बच्चे आसिफ, गुन्नू, सुहाना जो झुलस गए थे। उन तीनों को ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित युवक ने बताया कि अचानक गैस लीक होने से आग लग गई थी, जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे और वह स्वयं भी झुलस गए।