फिरोजाबाद: फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न

-मेरठ में होने वाले सम्मेलन में फिरोजाबाद से जायेंगे व्यापारी
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर की एक मासिक बैठक परसुराम लालवानी अध्यक्ष आगरा गेट बाजार समिति के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि 13 व 14 अप्रैल को मेरठ में त्रिवार्षिक चुनाव एवं व्यापारी अधिवेशन होने जा रहा है। महानगर फिरोजाबाद से प्रांत में तीन पदाधिकारी पवन दीक्षित प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ अखिलेश शर्मा उपाध्यक्ष, परशुराम गुप्ता प्रांतीय मंत्री, मुनव्वर खान प्रांतीय संगठन मंत्री पद पर कार्यरत है। 14 तारीख को प्रांतीय चुनाव में जो लोग निर्वाचित होकर आएंगे, उन नए प्रांतीय पदाधिकारी के साथ महानगर व्यापार मंडल कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करेगा।
फिरोजाबाद से मेरठ में आयोजित सम्मेलन में 50 से अधिक व्यापारी भामाशाह अपनी सहभागिता उपस्थित कराएंगे। व्यापार मंडल महानगर में व्यापारियों की जो समस्या है, उनके निराकरण के लिए प्रांतीय अधिवेशन में व्यापारियों की समस्याओं को मंच से पूरे जोश, पूरे मन योग से उठाने का कार्य करेंगे। महानगर महामंत्री अर्जेश उपाध्याय ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर दादा एवं स्वतंत्र गुप्ता ने कहा कि सभी व्यापारी 13 तारीख को प्रातः 5 बजे जैन मंदिर सुभाष पार्क पर एकत्रित होकर मेरठ को प्रस्थान करेंगे।
बैठक में रामबाबू झा, नरेश पंजाबी, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, विवेक कौशल, भानु उपाध्याय, सुशील जाट, रजनी शर्मा, सुबोध बघेल, राजपाल यादव, ताराचंद राठौर, मुन्नालाल गुप्ता, राकेश बाबू शर्मा, चंचल गोयल, मूलचंद राठौर, नवीन उपाध्याय, मुकेश शर्मा, विकास लहरी, आजाद पेंटर आदि व्यापारी मौजूद रहे।