फिरोजाबाद: फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर रजिस्टर्ड के द्वारा विनायक काम्प्लेक्स में होली मिलन समारोह का आयोजन महानगर अध्यक्ष व्यापार मंडल अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि होली का त्योहार आपस में मन मुटाव खतम करते हुए प्रेम, सद्भाव एवं आपस में भाईचारा का संदेश देता है।

महापौर कामिनी राठौर ने कहा व्यापार मंडल होली के पावन पर्व पर प्रत्येक वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन करता है, ये कार्यक्रम व्यापारियों को एकजुटता का संदेश देता है। इस दौरान सभी ने एक दूसरे पर फूलों की होली खेलली और होली की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महानगर के किया।

इस दौरान सुनील शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा, पंडित अखिलेश शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष व्यापार मंडल, नरेश पंजाबी, नीरज शर्मा, हरिशंकर अग्रवाल, रमाशंकर दादा आकृति सहयोगी, अर्जेश उपध्याय, नवीन उपाध्याय, अजीत लहरी, राकेश बाबू शर्मा, विकास लहरी, दीक्षा अग्रवाल, भानु उपध्याय, सुशील जाट, राम गोपाल, राजपाल यादव, ममता गुप्ता मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1391