फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकलेगी भगवान बुद्व की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान बुद्व जयंती महोत्सव समिति द्वारा भगवान बुद्व की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ 12 मई को निकाली जायेगी। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जायेगा।
शोभायात्रा अध्यक्ष सुमन गौतम ने बताया कि बुद्व पूर्णिमा के दिन 12 मई को भगवान बुद्व की भव्य शोभायात्रा दोपहर दो बजे से अच्युतानन्द बुद्ध विहार गौतम नगर हिमायूंपुर से निकाली जायेगी। जो कि भीम नगर, पुरुषोत्तम नगर, इस्लाम गंज, स्टेशन रोड, गांधी पार्क चैराहा, सेंट्रल चैराहा, गंज चैराहा, डाकखाना चैराहा, कोटला चुंगी से बुद्ध बिहार नगला मिर्जा बड़ा, सैलई, बंबा रोड़ होते हुए रत्न कुंज बुद्ध बिहार गौतम बुद्ध मार्ग, नगला मिर्जा पर सद्दभ्य सभा के रूप में परिवर्तन होगी।
वार्ता में उपाध्यक्ष लता सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा सिंह, राखी सागर, चित्रा जौहरी, नीतू बौद्ध, सुनीता सिंह, केडी जाटव, केपी सिंह, रघुराज सविता, देवी सिंह कुशवाह, उदयवीर सिंह यादव, नरेश अग्रवाल, रोहित नंद वंशी, वीरेंद्र सिंह, रुमाल सिंह, नरेन्द्र, पप्पू गुर्जर, संतोष कुमार शंखवार आदि मौजूद रहे।