फिरोजाबाद: घर-घर हुई मां ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा की पूजा, मांगी मन्नौतियां

-कैला देवी मंदिर, बैष्णों देवी धाम पर नेजा चढ़ाने वालों की रही धूम
फिरोजाबाद। मां ब्रह्मचारिणी की भक्तों ने मंदिरों और घरों में पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में मैया के जयकारे गूंजते रहे।
शहर के प्रसिद्ध राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मंगला दर्शन किए। मैया के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। नेजा चढ़ाने वालों का मंदिर में तांता लगा रहा। उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंगला दर्शन के लिए सुबह चार बजे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। घरों में भी मां का पूजन किया गया।