फिरोजाबाद: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर शोभायात्रा के अध्यक्ष बने रुपेन्द्र बघेल उर्फ छोटू



फिरोजाबाद। हिंदुत्व रक्षिणी, न्याय प्रिय शासिका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300 वें जन्मोत्सव पर सामाजिक बंधुओ द्वारा नगर मे शोभायात्रा निकली जायेगी। जिसका अध्यक्ष रुपेन्द्र बघेल उर्फ छोटू को मनोनीत किया गया है। आल इंडिया धनगर समाज महासंघ द्वारा शोभायात्रा के अध्यक्ष रुपेन्द्र बघेल उर्फ छोटू का स्वागत माला, पतिका और श्रीराम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महासचिव रामबाबू धनगर ने जनपद के समस्त बुद्वजीवी, मातृशक्ति और युवा वर्ग को एकजुट होकर शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए अपना तन, मन धन से सहयोग करने की अपील की। बैठक मे रणवीर सिंह धनगर, अजय धनगर, रामबाबू धनगर, एड ब्रजेश, मौसम धनगर, सुनील धनगर, मोहन बजरंगी, अनुज धनगर, पंकज धनगर, चंद्रवीर धनगर, दिलीप धनगर आदि मौजूद रहे।

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter