फिरोजाबाद: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन न्याय, सेवा, त्याग और सुशासन का अनुपम उदाहरण-दिनेश शर्मा



फिरोजाबाद। पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गुरूवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में फिरोजाबाद क्लब में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मराठा साम्राज्य की एक अद्वितीय महिला शासिका थीं, जिन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र पर कुशलतापूर्वक शासन किया। उनका जीवन न्याय, सेवा, त्याग और सुशासन का अनुपम उदाहरण है। जिस तरीके से अहिल्याबाई होल्कर ने लोक कल्याण के लिए कार्य किया। इस तरीके से आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोक कल्याण एवं जन कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर मोदी जी ने राष्ट्र कल्याण का कार्य किया है। माता अहिल्याबाई की तरह ही आज व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करते हुए महिलाओं के सम्मान में राष्ट्र रक्षा का कार्य किया गया है।

महानगर जिलाध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का पूरा जीवन समाज के लिए एक आदर्श है। भाजपा रानी अहिल्याबाई के विचारों से प्रेरणा लेकर आम जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। उनकी अद्वितीय शासन कला, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है।

महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई आदर्श शासन की शिल्पकार थीं। बचपन से ही प्रतिभावान अहिल्याबाई को लोकमाता और पुण्यश्लोका के रूप में ख्याति प्राप्त है। शिव की अनन्य भक्त अहिल्याबाई का शासन भूमिहीन किसानों, जनजातीय समूहों और विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाली एक आदर्श शासन व्यवस्था थी। उनका शासन समाज सुधार, कृषि सुधार, जल प्रबंधन, पर्यावरण रक्षा और जनकल्याण के प्रति समर्पित था। समाज के सभी वर्गों का सम्मान, रक्षा और प्रगति के अवसर देने वाली समरसता की दृष्टि उनके प्रशासन का आधार थी। इन्हीं लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें लोकमाता कहा गया।

कार्यक्रम संचालन महामंत्री राधेश्याम यादव ने किया। इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, डॉ एसपी लहरी, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, अंकित तिवारी, पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, आशीष दिवाकर, नरेश शर्मा नीटू, राजेंद्र बोहरे, ओमप्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील टंडन, अरविंद पचैरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, केके गांधी, सत्यवीर गुप्ता, बीएल वर्मा, अनिल भारद्वाज, सुनील शर्मा, श्याम सिंह यादव, अनुपम शर्मा, मक्खनपुर अध्यक्ष गीता देवी, सत्यवीर गुर्जर, प्राचीर सेठ, शिवम, आशीष यादव, मनीष, आकृति सहयोगी, महिमा गुप्ता, डॉ दुर्गेश यादव, राम लड़ेंती लकी, डॉ मधुरिमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1583