फिरोजाबाद: महर्षि कश्यप, महाराजा निषाद राज, सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि कश्यप, महाराजा निषाद राज गुहय, चक्रवती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि महर्षि कश्यम वैदिक ऋषि में एक थे। उन्हें संपूर्ण सृष्टि का निर्माता माना जाता था। महर्षि कश्यप से ही संपूर्ण सृष्टि का निर्माण हुआ। श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुहय भगवान राम के बाल सखा थे। उन्होंने बनवास के दौरान राम, सीता और लक्ष्मण जी को गंगा पार करवाया था।
वहीं चक्रवती सम्राट अशोक ने भारत भर में बौद्व धर्म का प्रसार किया और अहिंसा की नीति अपनाई। उनके शासन काल में भारत का विस्तार हुआ। उन्होने कला और वास्तुकला में भी योगदान दिया। अखंड भारत पर चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक ने राज किया था। कार्यक्रम का संचालन मीना राजपूत ने किया।
इस दौरान विधायक शिकोहाबाद डाॅ मुकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, रामवीर सिंह, रमेश चंद्र चंचल, अजीम भाई, महाराज सिंह धनगर, सुमन देवी सविता, केवी यादव, नीरज यादव, राजू जर्रार अहमद, रघुरज सिंह सविता, रूमा यादव, सतेंद्र जैन, वीरी सिंह, टीटू प्रधान आदि मौजूद रहे।