फिरोजाबाद: महाशिवरात्रि पर्व 26 को, शिवालयों में गंगाजल से होगा अभिषेक

-डीएम, एसएसपी ने अधिकारियों संग किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण
फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। सभी शिवालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जगह-जगह मेले लगाए जाएगें। दूर दराज से आए शिव भक्त गंगा जी से जल लाकर भगवान भोले नाथ का अभिषेक करेगें। कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंतजाम किए गए है।
डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित अधिकारियों संग कावड़ यात्रा का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर रूट डायवर्जन किए जाएगें। जिससे कावंड़ यात्रियों को परेशानी न हो। इसके व्यापक पुलिस की व्यवस्था की गई है।
जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में मेले आयोजित किए गए। कावंड यात्री गंगा जी से जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगें। शांतेश्वर सांती मंदिर पर दूर दराज से कांवड़ियां कांवड़ लेगें आएगें। मेले में पुलिस की चाक चैबंद व्यवस्था की गई है। इस दौरान उपजिलाधिकारी टूंडला डा गजेन्द्रपाल सिंह व अधिशासी अभियंता सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।