फिरोजाबाद। महात्मा गांधी इंगलिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव दो फरवरी को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दी जायेगी।
महात्मा गांधी इंगलिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्या नीलम शुक्ला एवं प्रबंधक राजेन्द्र कुमार जैन ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि दो फरवरी को बसंत पंचमी उत्सव के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। प्रातः विधि-विधान ने ज्ञान की देवी माॅ सरस्वती का पूजन किया जायेगा। शाम को तीन बजे से विद्यालय प्रांगण मेे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न परिधानों में एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियाॅ दी जायेगी।
साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से सोशल मीडिया के लाभ और नुकसान के बारे में बच्चों द्वारा जानकारी प्रदान की जायेंगी। उन्हांेने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, विशिष्ट आतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, महापौर कामिनी राठौर एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय के अलावा महात्मा गांधी सेवा एवं शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ शर्मा की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की व्यवस्था शैलेन्द्र मोहन शर्मा द्वारा की जायेगी।