फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति ने आने वाले राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को बडे ही हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर वीर शहीदों के बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ग्रुप की सदस्या नीतू, गौरी, शिवांगी, नेहा, नीतु, रेनू ने एक दिल को छू लेने वाली लघु नाटिका शहीदों के बलिदान पर प्रस्तुत की। प्रस्तुती देख सभी की आंखे नम हो गई। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम की थीम राजनीति थी। जिसमें राजनीति से संबंधित गेम्स कराए गए और एक हास्य नाट्य प्रस्तुति रश्मि अवनी और डिंपल नई की। जिसने सभी को बहुत हँसाया।
वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने बताया कि समयबद्धता पुरस्कार उमा व रश्मि को प्रदान किया गया। प्रियांशी व रश्मि को लकी लेडी पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीर शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए एक वीर शहीद की पत्नी वीरांगना को महिला शक्ति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान, कल्पना राजोरिया, यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल के अलावा मोनिका, सीमा, ऊषा, दीपा, सीमा, सरिता, तनु, शीनू, निशा, गुंजन, श्वेता आदि मौजूद रही।