फिरोजाबाद: मनुष्य पुण्य का उपारजन कर मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसरः जैनमुनि



-जैनमुनि एकत्व सागर का 81 वां मना अवतरण दिवस

फिरोजाबाद। जैन संत एकत्व सागर महाराज का 81 वां अवतरण दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ नसिया जी जैन मंदिर पर मनाया गया। कार्यक्रमांे में जैन बंधुओ ने शामिल होकर जैन मुनि का आर्शीवाद प्राप्त किया।

कोटला रोड स्थित दिगंबर जैन रत्नत्रय मंदिर नसिया जी पर आयोजित अवतरण दिवस पर प्रातः जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन किया गया। दोपहर दो बजे मुनिश्री को श्रीफल भेंटकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया। शीतलनाथ भगवान के चित्र का अनावरण सतेन्द्र जैन सौली ने किया। विमल सागर महाराज के चित्र का धीरेन्द्र जैन, संत कुमार जैन ने किया। दीपप्रज्जवल जयेन्द्र प्रकाश जैन, राजेश जैन ने किया।

पांडेय मुनेन्द्र जैन के नेतृव में भक्ति संगीत के साथ पूजन किया गया। जैनमुनि एकत्व सागर महाराज ने कहा कि वर्तमान में आत्मकल्याण तथा परकल्याण में सेवा कर पुण्य का उपारजन करके मोक्ष मार्ग पर चल रहे हैं। अभिषेक पूजन करने वाले स्वाध्याय करने वालों का तिलक लगाकर अभिनंदर करते हुए शाल धोती दुपट्टा भेंट किए।

मंगलाचरण सपना जैन नृत्य की प्रस्तुति की बच्चों के साथ की। कार्यक्रम में अनुज जैन तुलसी बिहार, प्रमोद राजौरिया पार्षद, हरिओम वर्मा पार्षद, संतोष जैन, विकास जैन, विजय जैन एड, संजय कुमार जैन पीआरओं, मुकेश जैन, कुलदीप जैन, नरेश जैन, प्रमोद जैन, डा धीरेन्द्र जैन आदि मौजूद रहे।

Share your love
Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 353

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter