फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का त्रिवार्षिक चुनाव एवं प्रांतीय अधिवेशन चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय नेताजी सुभाष चंद्र वृक्षालय हॉल गढ़ रोड मेरठ मे प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें फिरोजाबाद से अंबेश शर्मा महानगर अध्यक्ष को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष आगरा को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परशुराम गुप्ता प्रांतीय संगठन मंत्री, मुनव्वर खान प्रांतीय संगठन मंत्री, मीनू शर्मा मुरादाबाद को महिला मोर्चा प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर निर्बोध रूप से निर्वाचित घोषित किया गया।
त्रिभासिक चुनाव एवं अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री ने एक देश एक संविधान नीति का आह्वान किया था, लेकिन व्यापारियों के पंजीकरण के लिए अनेकों प्रकार के टेक्स लागू क्यों किए गए हैं, एक देश एक टैक्स लागू होना चाहिए। अधिवेशन में फिरोजाबाद से भाग लेने सर्व रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्यक्ष, परशुराम लालवानी, नरेश पंजाबी, चंचल गोयल, सुभाष यादव, अजीत लहरी, पारुल गुप्ता, विकास लहरी, नवीन उपाध्याय, आजाद पेंटर साहित्य सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।