फिरोजाबाद: मुनि श्री ने समयसार ग्रंथ के श्लोकों का बताया महत्व

फिरोजाबाद। गुरुवार प्रातः आदिनाथ जिनालय में मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन हुआ। तत्पश्चात मुनि श्री ने विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए समयसार ग्रन्थ के श्लोकों का अर्थ एवं जीवन में उसका महत्व बताया। दोपहर को स्वाध्याय एवं शास्त्र अध्ययन में भक्तो ने भरपूर पुण्य लाभ लिया। मीडिया प्रभारी अजय जैन बजाज ने बताया कि सायंकालीन धर्मसभा में मुनिश्री की महाआरती तथा धर्म सभा हुई। जिसमें गुरुदेव ने 16 ठाना का अर्थ एवं महत्व बताया। जिसमें भक्तों ने अपने धार्मिक ज्ञान की वृद्धि की। अंत में धार्मिक प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सोनू जैन स्पोर्ट्स, राहुल जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, मीनू जैन, राखी जैन, राज जैन, रोहित जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 296