फिरोजाबाद। श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा दिव्य गीता महोत्सव का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया। जिसमें विख्यात गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के श्रीमुख से दिव्य गीता सत्संग का वाचन किया गया।
दिव्य गीता महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य यजमान प्रदीप गर्ग लल्ला व मुख्य अतिथि मनीष असीजा विधायक सदर ने मंदिर में विराजमान बांके बिहारी व राधारानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वहीं दीप प्रज्जवलन अजय सिंघल द्वारा किया गया। महाराज का स्वागत व माल्यार्पण स्वागताध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल व यजमान अजय जिंदल द्वारा किया गया। संचालक अभिषेक मित्तल क्रांति ने किया।
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने दिव्य गीता सत्संग में प्रवचन देते हुए कहा कि यह नववर्ष हमारा नहीं है, अंग्रेजों कैलेंडर के अनुसार 01 जनवरी को नए साल का पर्व मनाया जाता है। वहीं हिंदी कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। हिंदू धर्म के ब्रह्मांण पुराण के अनुसार सृष्टि की रचना का कार्य विष्णु ने ब्रह्मा को सौंप कर रखा हुआ है और ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना। जब की तो वह दिन चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि थी। इसलिए इस दिन धार्मिक कार्यों को करना बेहद शुभ माना जाता है, फिर भी यदि मन में भाव है कि कैलेंडर बदला है और हमें अपने उत्साह को प्रकट करना है तो उसमें सात्विकता होनी चाहिए।
गीता में भगवान कृष्ण का उपदेश बताता है कि मनुष्य को सदैव अभ्यास करते रहना चाहिए। अभ्यास करने से मनुष्य का जीवन आसान हो जाता है।. ऐसे में यदि किसी व्यक्ति का मन अशांत है तो उसे नियंत्रित करने का अभ्यास ही सबसे अच्छा मार्ग है। गीता पूजन दिनेश चंद्र अग्रवाल, मनोज गुप्ता ने किया। इस दौरान देवी चरन अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप जिंदल, गिरधारी लाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आलिंद अग्रवाल, सतीश शर्मा, अमरराज जिंदल, कपिल अग्रवाल, गौरव गोयल सुतली, रंजीत शर्मा, अनिल पाठक, दीपक खरे, सुरेंद्र बंसल, हरी बाबू, प्रवीन अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, विशाल गोयल, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।