फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेनू वर्मा के निर्देशानुसार शिक्षाशास्त्र विभाग के द्वारा स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एमए द्वितीय सेमेस्टर तथा चतुर्थ सेमेस्टर की 22 छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनीता गुप्ता ने कहा कि विवेकानंद जी ने शिकागो समारोह में अपने भाषण का प्रारंभ अमेरिकी बहन, भाइयों से किया था। वही पर स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा आरती यादव, प्रशंसा, वर्षा आदि छात्राओं ने अपने-अपने वक्तव्य में विवेकानंद के जीवन विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
प्रवक्ता शालिनी गुप्ता ने विवेकानंद की किताबें राजयोग, कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्ति योग आदि पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता सरिता शर्मा ने कहा विवेकानंद के जीवन की न जाने कितने किस्से, घटनाएं हैं। जो आज के आधुनिक मानव के जटिल जीवन की राह प्रशस्त करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ममता अग्रवाल ने किया।