फिरोजाबाद: पद्मावती पुरवाल समाज के अध्यक्ष बने धीरेन्द्र जैन और प्रदीप जैन मंत्री

फिरोजाबाद। मुंशी बंशीधर धर्मशाला गली लोहियान में श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे समाज संरक्षक मंडल द्वारा सर्व सम्मति से नगर के वरिष्ठ व्यापारी डॉ धीरेन्द्र जैन को अध्यक्ष तथा प्रदीप जैन पीपी को महामंत्री मनोनीत किया गया। वहीं सुनील जैन रेमजा को कोषाध्यक्ष तथा डॉ राजीव जैन को ऑडिटर चुना गया।
पंचायत सभा के संरक्षक मंडल प्रमुख अनूप चंद्र जैन एडवोकेट, जयप्रकाश जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू, प्रमोद जैन सोनल, अशोक जैन तुलसी बिहार, संजय जैन पीआरओ एवं बुधसेन जैन, निर्मल कुमार जैन, देवेंद्र कुमार जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि इस सभा का मुख्य उद्देश्य हमारे बुजुर्गो द्वारा बनाये गए जिनालय, धर्मशाएं, स्कूल और विद्यालयों जैसी धरोहरों को संभाल कर रखना। समाज की एकता और अखंडता को बनाये रखना तथा समाज के गरीब तबके के लोगों का सहयोग करना ही होगा। पंचायत सभा द्वारा इंद्र कुमार जैन एवं संजय जैन बनती को उपाध्याक्ष, शैलेन्द्र जैन शैली एवं मुकेश जैन रेमजा को मंत्री तथा आदीश जैन को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
पंचायत सभा के महा मंत्री प्रदीप जैन पीपी ने बताया की बहुत जल्द इस सभा का विस्तार किया जायेगा। इसके लिए नगर के सभी क्षेत्रों से पद्मावती पूरवाल समाज के लोगों को जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि सभा का पुराना मुख्य कार्यालय श्री दिगम्बर जैन रत्नत्रय मंदिर रहेगा। पंचायत सभा द्वारा मार्ग दर्शक मंडल भी बनाया गया। जिसमे मुख्यतः संजीव जैन एडवोकेट, मनीष जैन किड्स, राहुल जैन एमआर, मयंक जैन माइक्रोटेक, जितेंद्र जैन जीतू, सभा का मार्ग दर्शन करेंगे। बैठक चक्रेश जैन, सुनील जैन सोनू, विकास जैन, मुकेश जैन चंद्रा पेट्रोल पम्प, अजय जैन बजाज, बीनू जैन, प्रमोद जैन, नवीन जैन, श्याम सुन्दर जैन, सतेन्द्र जैन साहू, मनीष जैन, निर्मल जैन, आकाश जैन, आदि मौजूद रहेंगे।