फिरोजाबाद। जनपद में पोलियों जागरूकता अभियान की महारैली का शुभारंभ डीएम रमेश रंजन, सीएमओ रामबदन राम ने हरी झंडी दिखाकर किया। दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार‘‘ सूत्र वाक्य के साथ इस रैली ने अपने अभियान की शुरुआत की। जिससे हर बच्चा पोलियो मुक्त होकर स्वस्थ बन सके। यह अभियान 8 से 14 दिसम्बर तक चलेगा। जनपद में 2010 में पोलियो का आखिरी केस मिला था।