फिरोजाबाद: जनकल्याण समिति ने समाजसेवियों को किया सम्मानित



फिरोजाबाद। सामाजिक संस्था जन कल्याण विकास समिति ने भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 134 भी जन्म जयंती एवं स्व. रेशम देवी अध्यक्ष जन कल्याण विकास समिति की प्रथम स्मृति दिवस पर समाजसेवियों को आशा आईटीआई कॉलेज हिमायूंपुर में किया गया।

जन कल्याण विकास समिति के प्रमुख सचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने कहा डॉ. बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों पर होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानो और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता में से एक थे। हम सभी को ऐसे महान पुरुषों के विचार लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सत्येंद्र जैन सोली, भगवानदास शंखवार, पवन चक्रवर्ती ने समाजसेवियों के शील्ड देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मीना राजपूत, नीता पांडे, रविता सिंह, सुमन बौद्ध, डॉ. शशवीर सिंह पूर्व प्रधान, नरेश शंखवार, रघुराज सविता, पूर्व पार्षद अशोक राठौर, मुकेश पिथौरा, .नवल सिंह एडवोकेट, पार्षद प्रतिनिधि रजत राठौर, केडी जाटव, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र बघेल, राकेश कुमार, दीपू यादव, मलखान सिंह, सोमेश कुमार, वीरेन दरिया, सुरेश चंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1568