फिरोजाबाद: राधाकृष्ण संग खेली फूलों की होली

फिरोजाबाद। कैला देवी स्थिति ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज की बहिनों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों के संग फूलों की होली खेली।
कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारियों बहनों ने सभी को तिलक लगाते हुए कहा कि इस तिलक चंदन की खुशबू के समान हमारा जीवन भी ऐसा हो जो सबको खुशियां प्रदान करे। अलौकिक होली के पावन पर्व पर हम ना सिर्फ स्थूल रंग लगाए, बल्कि परमात्म रंगों से सबके जीवन को रंगीन बनाये। ये परमात्म रंग आत्मा को ज्ञान, गुणों और शक्तियों से सुसज्जित कर ईश्वरीय मिलन का अद्भुत सुख अनुभव कराएगा। सरिता दीदी ने सभी पर पुष्प वर्षा कर जीवन फूल समान सुवासित और सुखदायी बनाने की प्रेरणा दी। प्रसादी वितरण कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर ईश्वरीय परिवार के सभी माताएं बहने बांधव उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी ने सुंदर कविता पाठ किया। कमलेश सचदेवा ने संस्था के कार्यों को सराहा और सबको ब्रह्माकुमारीज से प्रेरणा लेकर सेवा भाव अपनाने को कहा। कार्यक्रम में 200 से ज्यादा भाई-बहनों ने होली आनंद लिया। कार्यक्रम में मीनू अरोरा, नीरू अरोरा, कोमल सचदेवा, रजनी, सपना, अंजलि, विमलेश दिनेश उपाध्याय, शिव कुमार कुशवाह, अविनाश भाई, बनारसी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।