फिरोजाबाद: सवर्ण महासभा की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी



फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा की एक बैठक अकलपुर रोड कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा संगठन अनेक वर्षों से समाज की आवाज को बुलंद कर रहा है। हर जिले में संगठन का विस्तार किया जाएगा। समाज के लोगों को अधिक से अधिक संगठन से जोड़कर समाज की आवाज को बुलंद की जायेगी। ठाकुर मोहन सिंह चैहान ने कहा संगठन ने समाज हित में अनेक कार्यक्रम किए हैं, आगे भी जारी रखे जाएंगे। पं. अशोक शर्मा हरि ने कहा समाज का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीति दलों को भी समाज को सम्मान देना होगा।

दिनेश शर्मा ने कहा कि जो सवर्ण हित की बात करेगा, वही पर प्रदेश पर राज करेगा। एसके भटनागर ने कहा मैं सभी नवयुक्त पदाधिकारी को बधाई दी। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने कमेटी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे है। वहीं सवर्ण सेना का जिलाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष उषा दुबे को बनाया है। कार्यक्रम मे विवेक शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, आनंद शर्मा राना, भोला शर्मा, संजय ठाकुर, गिरीश गुप्ता, अनुपम बंसल आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला एवं संचालन अशोक गर्ग ने की।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter