फिरोजाबाद: सविता महासभा ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। सविता महासभा द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि रसूलपुर डाक बंगला स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई। साथ ही नंद पेरामेडिकल कांलेज बघेल कॉलोनी बंबा रोड पर एक विचार गोष्ठी आयोजत की गई। जिसमें वक्ताओ ंने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये।
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि पर सविता महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र माघव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डाक बंगला रसूलुपर स्थित कूर्परी ठाकुरी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं नंद पेरामेडिकल कांलेज बघेल कॉलोनी बंबा रोड पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
जिसमें महासभा के पदाधिकारियों ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी, 1924 को ब्रिटिश शासन काल में समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव में हुआ था। आज ही के दिन 17 फरवरी, 1988 को पटना में उनका निधन हुआ था। वह बिहार के मुख्यमंत्री रहे। कर्पूरी ठाकुर एक स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी राजनेता तथा किसानों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों के हितैषी थे। जनहित के कार्यों के कारण उन्हें ‘जननायक’ कहकर संबोधित किया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाशंकर नंद एवं संचालन राजनाथ नंद ने किया। इस दौरान डॉ निर्दोष नंदा भाजपा जिला प्रभारी सविता महासभा, डॉक्टर छोटेलाल सविता, जगदीश प्रसाद मास्टर, महेश सविता, मामा ठाकुर, अवधेश सविता, डॉ सुरेश चंद्र ज़र्राह, डॉक्टर राजीव कुमार, बृजमोहन सविता, संतोष कुमार सविता, सोवीत अग्रवाल, बरीश अग्रवाल, पार्षद सतेंद्र सविता, बंगाली बाबू, धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार सविता, सत्यदेव बाबा आदि मौजूद रहे।
वहीं कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मनोज भटेले, संत कुमार, मानसिंह दिवाकर, वकार अहमद, रामकुमार रावत, रोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे।