फिरोजाबाद: किसी भी धर्म या महापुरुष के विरुद्ध टीका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों-योगेंद्र उपाध्याय



फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें चलने का सलीका नहीं वो रफ्तार की बातें करते हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी धर्म या महापुरुष के विरुद्ध ऐसी टीका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। राणा सांगा के बारे में हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं। ऐसा वीर संसार में दूसरा नहीं। जिसने कई घाव शरीर पर लिए और फिर भी लड़ता रहा। आगरा में रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा तोड़फोड़ करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में नही लेनी चाहिए, पुलिस उनसे निपटेगी। हमारे आई कोन आदर्श पर उनको ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। कुछ वोटों की खातिर तुस्टीकरण की राजनीति करते हैं।

बक्व बोर्ड के सवाल पर मंत्री ने कहा कि ये वक्व बोर्ड है क्या। किसी भी मुस्लिम देश में कही बक्व बोर्ड है क्या। ये केवल जमीनों पर कब्जे करने का हथकंडा है। ओवेशी साहब पहले बताएं कि उन्होंने कितनी जमीनों पर कब्जे किये हुए हैं। अखिलेश यादव द्वारा सरकार के 8 साल बर्बादी के बयान पर कहा कि इनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी। आज वो समाप्ति की ओर है और अगले 20 सालों तक ये आने वाले नहीं। हम तो तीसरे नंबर की पार्टी थे, आज सबसे आगे हैं। हमारे शीर्ष नेतृत्व के सुशासन से आज हम यहां तक पहुंचे है। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter