-विश्व हिंदू महासंघ ने नगर आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। विश्व हिंदू महासंघ के महानगर अध्यक्ष गेंदालाल राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नगर निगम पहुंचा। जहाॅ प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि श्रीराम काॅलौनी 2017 में हुए निकाय चुनाव में निगम सीमा में सम्मिलित नहीं थी।
बोर्ड गठन होने के बाद पता चला कि श्रीराम काॅलौनी निगम सीमा से बाहर है। क्षेत्रिय लोगों द्वारा नगर निगम सीमा में शामिल करने के लिए आंदोलन किये। इसके बाद 2020 में श्रीराम काॅलौनी को नगर निगम सीमा में शामिल करने के लिए निगम बोर्ड की बैठक में पास कर शासन से मंजूरी प्राप्त की। तब नगर निगम का हिस्सा बनी। गेंदालाल राठौर ने कहा कि जब श्रीराम काॅलौनी 2020 में निगम सीमा में शामिल हुई है, तो निगम 2014 से जलकल व हाउस टैक्स कैसे बसूल कर सकता है। उन्होंने कहा कि निगम 2014 से टैक्स के नोटिस भेजे है, जो कि गलत है।
साथ ही कहा हम इसका विरोध करते है और 2020 से ही श्रीराम काॅलौनी में टैक्स की बसूली की जाएं। अगर टैक्स बसूली के नोटिस का निरस्त नहीं किये गये तो, विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रिय लोगों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी। ज्ञापन देने वालों सौरभ शर्मा, रामचद्र, राजकुमार राठौर, केशवदेव, योगी राजपूत, सुनील राठौर, हरिओम राठौर, अमन यादव, देवेंद्र कुशवाह, विद्याराम राठौर, योगेश राठौर, रामगोपाल राठौर आदि रहे।