फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में चित्रकला विभाग द्वारा लोक चित्रकला’ विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का मुख्य विषय मधुबनी, मांडणा, वर्ली और फड़ लोक चित्रकला था। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रेनू वर्मा ने छात्राओं द्वारा बनाई गई चित्राकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
चित्रकला प्रतियोगिता विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर विनीता यादव एवं असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी मिश्रा के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रथम मुस्कान, द्वितीय जोया एवं तृतीय चाॅदनी रही। सांत्वना पुरस्कार प्रिया वर्मा एवं प्रिया को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दौरान डा छाया बाजपेई, डा नूतन राजपाल तथा नीतू सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।