फिरोजाबाद। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत जनपद की पुलिस लोगों साइबर अपराध के प्रति लोगों जागरूक कर रही है।
गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने तुलसी पैलेस में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी कर साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज कल साइबर क्राइम की घटनाऐं बढ़ रही है। इससे लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ना ही अपना बैंक डिटेल किसी को शेयर करें।
साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाएं जा रहे हेल्पलाइन नंबरों, महिला संबंधी कानून एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, हिकमत उल्ला खां, कौशल किशोर उपाध्याय, देशदीपक यादव, थाना प्रभारी उत्तर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।