फिरोजाबाद: एसपी सिटी ने व्यापारियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। व्यापार मंडल द्वारा आयोजित बैठक में एसपी सिटी द्वारा सभी व्यापारियों से सजग रहने के साथ जागरूक होने का आवाहन किया। सभी व्यापारी पुलिस का साथ दें, जिससे होने वाली दिकक्तों का सामना नहीं करना पडेगा।

शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों के साथ सदर बाजार स्थित द्वारकाधीश मंदिर कृष्णपाड़ा में बैठक हुई। जिसमें व्यापारी नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि पुलिस व्यापारियों के साथ है और हमेशा साथ रहेगी। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने व्यापारियों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरुक करते हुए कहा कि साइबर अपराधी किसी भी हद तक जा सकता है। वह आपके परिजन, परिचत, रिश्तेदार की आवाज में बोलते हुए अपने अपराध में फंसा सकता है। वह कोई भी अधिकारी, पुलिस वाला या जज बतलाकार अपने ठगी के जाल में फंसा सकता है।

ऐसे अपराध से बचने के लिए जागरुकता की जरुरत है। इसलिए दिन, रात या किसी आपके जरुरी समय के दौरान आने वाली अपराधिक कॉल से बचे। इस दौरान साइबर क्राइम राजेश कुमार, थाना प्रभारी उत्तर राजेश कुमार पांडे, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी, कैलाश उपाध्याय, मदनलाल वर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, दुष्यंत यादव आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 223

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *