-एस.आर.के पीजी काॅलेज में खेल महोत्सव का हुआ शुभारम्भ
फिरोजाबाद। एस.आर.के. (पीजी) कॉलेज में बुधवार को चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया ने फीता काटकर किया। खेल महोत्सव की शुरूआत योगाभ्यास के साथ हुई। योगाचार्य विनोद गुप्ता ने शिक्षक, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया।
प्राचार्य प्रमोद कुमार सीरौठिया ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नियमित रूप से कुछ समय योग एवं खेलकूद जैसी गतिविधियों को जरूर देना चाहिए। खेल हमारी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम हैं। खेलों में रूचि रखने वाला व्यक्ति महान शारीरिक ताकत विकसित कर सकता है और किसी भी राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल में भागीदारी करके अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकता है।
खेल महोत्सव के प्रथम दिवस योग के अलावा बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें कप्तान सालिम की अगुवाई में विवेकानन्द ए टीम विजयी रही। कार्यक्रम में डॉ उदारता, सुबोध कुमार, व्योमेश यादव, पंकज भारद्वाज, सुखवीर सिंह, डॉ अमित कुमार शर्मा, डॉ नवीन कुमार लवानियाँ, प्रो. अमर प्रकाश, रितु शर्मा, नित्य प्रकाश सिंह, डॉ वंदना सिंह, डॉ आलोक प्रताप सिंह सिकरवार, कृष्ण देव, डा. संतोष कुमार, डा. शैलेन्द्र चैहान, प्रो रश्मि जैन आदि मौजूद रहे।