फिरोजाबाद: हड़ताल समस्या का समाधान नही मांग पत्र शासन भेजें

-डीएम ने विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग कर्मचारियों द्वारा मांगो को लेकर घोषित हड़ताल से उनकी समस्याओं का निराकरण नही हो सकता है। प्रशासनिक, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों से वार्ता के संबंध में बैठक आयोजित की। जिसमें डीएम ने कहा कि विद्युतकर्मी संयम से काम लें और अपनी मांगों को विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सरकार को भेंजे।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम रमेश रंजन ने कहा कि सरकार कभी भी अपने कर्मचारियों का अहित नही चाहती। सरकार के निर्णय भविष्य लक्ष्यी होते है, जिसमें सदैव कर्मचारियों का हित समाहित होता है, आज वैश्विक परिप्रेक्ष्य में देखें तो, सभी विकसित एवं विकासशील देश निजीकरण की पद्धति को अपना रहें है। क्योंकि इससे गुणवत्ता और तकनीकी का समावेश होता है, जिससे उत्पादन और क्षमता में वृद्धि होती है, कोई भी कर्मचारी अपना फोन बंद नही करेगा, लोगों के फोन आप सब अवश्य उठाये,ं जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो, अराजकता न फैलाऐं अन्यथा कठोर कार्यवाही होगी।
एडीएम विशु राजा ने कहा बिजली आमजन के जीवन से जुडी है, इसके प्रभावित होने से लोगों का जीवन प्रभावित होगा, इसलिए कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अपने काम से विरत् नही रहेगा। किसी भी आधार पर व्यवस्था को खराब करने का प्रयास नही करेगा। गर्मी के समय में लोग परेशान है। अगर आप समस्या को समाधान की तरफ ले जांएगें तो नतीजे जल्दी निकलकर सामने आऐंगे। बैठक में मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश, अधिशासी अभियंता मागेन्द्र कुमार, संजय कुमार, सभी एसडीओ, जेई आदि मौजूद रहे।