-सम्मेलन में वक्ताओ ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर डाला प्रकाश
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी वर्ष की उपलक्ष्य में जिला छात्रा सम्मेलन (शक्ति समागम) रेवती देवी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ दुर्गेश यादव कहा कि लोक माता का जीवन एक आदर्श है। मुख्य वक्ता डॉक्टर उदारिता भदोरिया ने कहा लोकमाता ने अपने जीवन मे धर्म और देश की रक्षा के लिए अपने पुत्र को मृत्यु दंड देने तक के आदेश दे दिया एव अभाविप के द्वारा चलाये जा रहे प्रकल्पों के बारे में बताया। कॉलेज की छात्राओं ने अहिल्या देवी के जीवन पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सोनम सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कार्यक्रम सयोंजक रीनू शर्मा, जिला सयोंजक जितेंद्र के अलावा प्रांत उपाध्यक्ष तेजवंत, विभाग संगठन मंत्री आकाश राठौड़, विभाग सह सयोजिका महिमा अग्रवाली, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य मीनू शर्मा, अमन जैन, जिला संगठन मंत्री आकाश पाली, तान्या यादव, तान्या जैन, तहसील सह सयोंजक सपना यादव, सौरभ राठौर, अनुज, राज पलिया, कृष्णा, अर्जुन, अतुल, आदि मौजूद रहे।