फिरोजाबाद: शिक्षक संघ ने यूपीएससी में चयनित छात्रा सुमिति यादव का किया सम्मान

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने यूपीएससी मैं चयनित सुमिति यादव का उनके आवास करनपुर पर पहुंचकर भव्य स्वागत किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वागत करने वालों में शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश चंद यादव, संरक्षक रामकेश यादव, जिला प्रवक्ता पंकज भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुरेश मिश्रा, आय व्यय निरीक्षक अटेवा के मंडल अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुनीता चैधरी, डॉक्टर अजब सिंह, हरिकेश, प्रेम स्वरूप, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।