फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जनपद की गौरव व क्रिकेटर सोनम यादव का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा है कि सोनम यादव ने जनपद का ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। हमें ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही संगठन के पदाधिकारी ने उनके माता-पिता का भी सम्मान किया। स्वागत करने वालों में रामकेश यादव, पंकज भारद्वाज, राजीव कुमार शर्मा, सुरेश कुमार मिश्रा, राजकुमार उपाध्याय, उदयभान विवेक यादव आदि मौजूद रहे।