फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 7 से 9 जनवरी तक मुफीद ए आम इंटर कॉलेज आगरा में संपन्न होने जा रहा है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री डाॅ एसपी सिंह बघेल करेंगे। जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने जनपद के शिक्षको से अधिवेशन में पहुच ने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधायक नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जगवीर किशोर जैन, पूर्व विधायक हेम सिंह पुनडीर, पूर्व विधायक डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व महामंत्री ठाकुर प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री कृष्णा यादव सहित प्रदेश के आने को अनेक शिक्षक नेता सम्मिलित होंगे।
सम्मेलन का पूर्व संध्या पर निरीक्षण करने के लिए जनपद के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव, जिला मंत्री राजीव शर्मा, पंकज भारद्वाज, राजकुमार उपाध्याय के साथ अनेक लोग मुफीद एआम इंटर कॉलेज आगरा पहुंचे है।