-रामलीला मैदान में धूमधाम से मना स्वामी विवेकानंद महाराज का 79 वाॅ जन्मदिवस
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के तत्वाधान में भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शुक्रवार को महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं संतजनों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रूक्कमणी विवाह की कथा सुनकर भक्तजन मंत्र मुग्ध हो गये।
रामलीला मैदान में चल रहे संत सम्मेलन में स्वामी सत्यानंद ने महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा के बिना मनुष्य जीवन मे ज्ञान नहीं प्राप्त कर सकता है। जिस भक्त के ऊपर गुरु की कृपा होती है, उसकी जीवन नैया कभी डूब नहीं सकती है। किसी भी पूर्ण और गुरु के कार्य में सभी को तन मन धन से सहयोग करके कार्य को संपन्न करना चाहिए। जिस प्रकार रामसेतु वनने पर एक गिलहरी के द्वारा भी अपना यथोचित योगदान दिया गया था। गुरु की कृपा से ही जो मार्गदर्शन मिलता है, उस व्यक्ति का जीवन कल्याणकारी होता है।
स्वामी परमानंद महाराज ने कहा कि मानव योनि बडे पुण्यो के बाद प्राप्त होती है। हम अच्छे कर्म करेंगे तो उसका अच्छा फल प्राप्त होगा। स्वामी शुकदेवानन्द महाराज ने कहा कि महापुरुषों की प्रेरणा और आशीर्वाद लेकर जीवन में सफलता प्राप्त करते है। इसके अलावा स्वामी रामशरण दास, स्वामी निगमानंद, स्वामी परमानंद, स्वामी सच्चिदानंद आदि ने भी अपने प्रवचनों से श्रद्धालु को लाभान्वित किया। संचालन स्वामी नारायणनंद महाराज ने किया।
वहीं भागवत कथा व्यास रामगोपाल शास्त्री ने कृष्ण रुकमणी विवाह का मनोहरी वर्णन करते हुए श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रुकमणी ने भगवान को समर्पित भाव से प्रेम किया था। ईश्वर की भक्ति मे सच्चा प्रेम होना चाहिए।
महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज का 79 वे जन्मदिवस पर 79 दीप जलाकर फूल मालाओं से सजाकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी सत्यानंद महाराज ने सभी संतजनों, नगर विधायक मनीष असीजा, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, सीओ अरुण कुमार चैरसिया ने दीप प्रज्जवलित कर मंगल कामनाएं की।