फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा शहर की जाम की समस्या के समाधान किये जाने के लिये लगातार जिले के प्रमुख अधिकारियो से मिलकर वार्ता की गई। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने व्यापारियों की समस्या को संज्ञान में लेते हुये सुभाष तिराहे पर गोल चक्कर बनाये जाने का कार्य प्ररम्भ कराये जाने पर मंगलवार को व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर उनका अभिवांदन किया। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा डीएम रमेश रंजन को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान रमाशंकर दादा, आशीष अग्रवाल, रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, चंचल गोयल, नवीन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।