फिरोजाबाद: दो करोड़ 43 लाख रू. से 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड होगा निर्माण



-नगर विधायक ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा के अर्थक प्रयासों से दो करोड़ 43 लाख रू. की लागत से जाटवपूरी चैराहे से माता प्रसाद कलावती स्कूल रसूलपुर एवं भारत टाकीज से बिजलीघर आशाबाद तक 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण कराया जायेगा।

शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षदों संग लगभग दो करोड़ 43 लाख रू. की लागत से जाटवपूरी चैराहे से माता प्रसाद कलावती स्कूल एवं भारत टाकीज से बिजलीघर आशाबाद तक 1300 मीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

भूमि पूजन के दौरान स्थानीय पार्षद इकरार अहमद, अल्काव निजाम, लाला राइन गांधी, सुरेश, अजब सिंह, नीटू शर्मा, विजय शर्मा, रेहान भाई, अवधेश वाल्मीकि, आशीष दिवाकर, देवेंद्र पार्षदगण के अलावा भाजपा नेत्री अनुपम शर्मा, मोनू जाटव, सुभाष वाल्मीकि, राजकुमार छब्बर, प्रमोद राजपूत, रोमी सागर, लोकनिर्माण विभाग के एक्सेंज नृपेंद्र, सहायक अभियंता मनोज चंचल, अवर अभियंता देवेंद्र बघेल, महिपाल सिंह, रवि यादव आदि मौजूद रहे।

 

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter