-सविता महासभा ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर रसूलपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
फिरोजाबाद। सविता महासभा द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 जयंती के अवसर पर सविता समाज के लोगों ने रसूलपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सविता महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र माधव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन गरीब, पिछड़े लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लगा दिया। वह बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। भाजपा की केंद्र सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 25 जनवरी को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की भव्य शोभायात्रा रसूलपुर स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा से निकाली जायेगी। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, रंजीत सिंह चैहान, महेश सविता, अमित, दिनेश चंद्र यादव, माया ठाकुर, विद्याराम राजौरिया, शिवकुमार, सतेंद्र पार्षद, मुकेश धामा, दिलीप ठाकुर, बाबूराम आदि मौजूद रहे।