फिरोजाबाद: धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा चार को

-जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के तत्वाधान में निकलेगी शोभायात्रा
फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत द्वारा चार मई को शाम चार बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। जिसमें किसी भी अन्य महासभा का सहयोग नहीं लिया जायेगा।
जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट ने होटल शिवम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि महर्षि भगवान परशुराम की शोभायात्रा जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद द्वारा शोभायात्रा अध्यक्ष पंडित तरुण उपाध्याय तथा संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ के नेतृत्व में चार मई दिन रविवार शाम चार बजे धूमधाम से निकाली जायेगी। उन्होने बताया कि प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद सभी जिला ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं शोभायात्रा के पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क में लगे हुए हैं और हम सभी लोग इसमें सिर्फ अपने लोगों से सहयोग ले रहे हैं।
शोभायात्रा के लिए किसी प्रकार का सार्वजनिक चंदा नहीं किया जा रहा है। अगर कोई भी व्यक्ति आपके पास सार्वजनिक चंदा लेने के लिए आए, रसीद काटे तो तुरंत जिला ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों को सूचित करें। साथ ही कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी द्वारा लगातार अनर्गल टिप्पणी सोशल मीडिया पर की जा रही है। ऐसे लोगों के साथ हम किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में ही शोभायात्रा निकलेगी और हम सभी लोग इसका आयोजन कर रहे हैं, इसमें किसी अन्य संगठन के व्यक्ति की ना तो आर्थिक और ना ही शारीरिक मदद ली जाएगी। हम लोग पूरी शालीनता के साथ शोभायात्रा निकालने जा रहे है।
प्रेस वार्ता में दिनेश वशिष्ठ, अरविंद पचैरी, मथिलेश वशिष्ठ, रिचा दिक्षित, मधुरिमा वशिष्ठ, रीना शर्मा, कीर्ति शर्मा, लवली मिश्रा, नीतू शर्मा, उमाकांत पचैरी, सुनील वशिष्ठ, विकास दुबे, अनुराग रावत, संजय शर्मा, अरुण शर्मा, गोपाल दुबे, यश दुबे, लक्ष्मण तिवारी, संदीप तिवारी, संजय पाराशर लंकेश, बाल गोविंद शर्मा, जितेन शर्मा आदि मौजूद रहे।