फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के इंदिरा नगर कॉलोनी में एक महिला की संद्विग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मायका प़क्ष ने ससुरालीजनों पर जहर देने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना रामगढ़ के इंद्रिरा काॅलौनी निवासी राधा शर्मा (42 वर्षीय) पत्नी शैलेश शर्मा उर्फ पिंकू की संद्विग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई है। मृतका के बेटे दक्ष शर्मा ने बताया कि रात्रि में खाना खाने के बाद अचानक माॅ की तबीयत बिगड़ गई। हम उन्हें प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहाॅ डाक्टर ने उनका परीक्षण किया। कुछ देर बाद माता की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मायका पक्ष के कहने पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव दुबे ने बताया महिला की शादी लगभग 21 वर्ष पूर्व हुई थीं। मायका प़क्ष के कहने पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मतृका का एक बेटा व एक बेटी है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त हुई।