फिरोजाबाद: महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक



फिरोजाबाद। हाजीपुर बाजार समिति के तत्वाधान में ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम में हाजीपुर में अंबेश शर्मा महानगर अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें व्यापारियों को साइबर क्राइम के प्रति संचेत किया गया। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद एसपी सिटी ने कहा एडीजीपी आईजी जोन के निर्देशन में जनपद के सभी वार्डों, गली मोहल्ले में ऑपरेशन जागृति मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कानून के प्रति अनभिज्ञ महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। आज कल परिवारों में घरेलू हिंसा जैसी घटनाऐं बढ़ रही है। महिलाऐं थाने तक आने से डरती है। महिलाओं के लिए थानों में महिला डेस्क स्थापित है। महिलाएं अपनी शिकायत महिला पुलिस कर्मी को लिखित एवं मौखिक रूप में कर सकती है। उनकी बातों को गोपनीय रखा जाएगा।

इस दौरान सीओ सिटी अरुण चैरसिया, सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी, थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव दुबे ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, मुफीद खान, अनीश खान, परशुराम लालवानी, स्वतंत्र गुप्ता, नरेश पंजाबी, आकृति सहयोगी, पारुल गुप्ता, विवेक कौशल, रामगोपाल, श्यामवीर यादव, नाजरीन, अदीबा, शबीहा, शबनम, शाजिया, नेहा, नजमूल, आफरीन, आरफा, अलीशा, रूबी साहिदा आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1568