फिरोजाबाद: विश्व हिंदू महासंघ ने भाजपा महानगर अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

-पार्षद मनोज शंखवार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग
फिरोजाबाद। विश्व हिंदू महासंघ के महानगर अध्यक्ष गेंदालाल राठौर ने भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि वार्ड नं. 20 के पार्षद मनोज शंखवार ने सदन कार्यवाही के दौरान महापौर के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है।
साथ ही कहा कि पार्षद मनोज शंखवार ने 2023 के चुनाव में भाजपा सिंवल पर चुनाव जीता था। 2025 के लोकसभा चुनाव में सदस्य पद से इस्तीफा दिये बिना ही समाजवादी पार्टी में चले गये। तब से आज तक सपा में ही है। भारतीय संविधान के अनुसार उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। वह आएं नगर निगम सदन कीर्यवाही के दौरान व्यवधान पैदा कर मीडिया में बने रहना चाहते है।पार्षद मनोज शंखवार पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय भारद्वाज, राजकपूर राठौर, अमन यादव, योगी राजपूत, सुनील राठौर, हरिओम राठौर, अजय ओझा, मुलायम सिंह आदि मौजूद रहे।