फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के टूंडला तहसील निवासी युवराज यादव का उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम में सलेक्शन हुआ है। उनका उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम में सलेक्शन होने के बाद खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। युवराज यादव दाएं हाथ के तेज गेंदबाज व मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। वह पिछले तीन वर्ष से अंडर-19 टीम उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी रहे है। इस वर्ष अंडर-23 में नागालैंड के खिलाफ मैच में खेले। जिसमें उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया। उन्होंने 37 गेंद में 2 चैके की मदद से 13 रन बनाए। युवराज यादव कानपुर में भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।