फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में चार चोर गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल



फिरोजाबाद। शराब की दुकान में चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उनका अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 20 मई को रामगढ़ क्षेत्र में देशी शराब की दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस की दो टीम घटना के पर्दाफाश में लगी थी। तभी शनिवार रात 12 बजे सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध ममता डिग्री कालेज अंडरपास मौजूद हैं। जिनके पास चोरी का सामान है। जिसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी की। इस दौरान दो बाइक से चार संदिग्ध आते हुए दिखे। पुलिस ने रोका तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। हड़बड़ी में वे बाइक से गिर गए। पुलिस उनकी तरफ बढ़ी तो फायरिंग करने लगे।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर पड़े। जबकि भाग रहे दो शातिरों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में घायल योगेश उर्फ गट्टू निवासी कस्बा एका और नितिन निवासी कुशवाह मुहल्ला, एका हैं। जबकि पकड़े गए अन्य दो आरोपित सूरज निवासी ग्राम कुतुकपुर चनौरा और प्रशांत उर्फ अर्जुन निवासी नगला धनी, रामगढ़ हैं।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 397