फिरोजाबाद। जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति के वार्षिक, पारिवारिक सांस्कृतिक एवं संस्कार समारोह हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गई। विजयी प्रतियोगियों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया।
नगर के गली लोहियान स्थित जैन मंदिर के गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय जैन पीआरओ ने की। मुख्य अतिथि अशोक जैन, अनुज जैन तुलसी बिहार, गौरव अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सेठ महावीर जैन, पवन जैन मंच पर मौजूद थे।
संयोजक मयंक जैन माइक्रोटेक एवं संजीव जैन पिलख्तर ने महिला संयोजिका कल्पना जैन, ममता जैन, सिंपी जैन के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताये संपन्न कराई। भगवान महावीर के चित्र का अनावरण देवेंद्र जैन रसूलपुर, धर्मेंद्र जैन रॉकी, दीप प्रज्ज्वलन राजेश जैन, सम्यक जैन डीडराइटर ने किया। शुरुआत मंदिर में नमोकार महामंत्र के पाठ से हुई। मंगलाचरण राजेश जैन विधानाचार्य ने किया गया।
महामंत्री कुलदीप मित्तल जैन एड ने समिति के जन्म से अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी दी। नवकार महामंत्र व अन्य धार्मिक गीतों पर इच्छा जैन, पंखुड़ी जैन, सुहानी जैन, प्रख्यात, संस्कृति, अन्वी, तनवी, जैनम, पर्व द्वारा नृत्य व कविता की प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी बच्चों को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिए गए। समयबद्धता पुरस्कार रमेश बर्धमान को दिया गया।
एसपी सिटी श्री प्रसाद को देश सेवा रत्न, सेठ श्री जैन को गोमटेश रत्न, पार्षद प्रमोद राजोरिया व हरिओम अरोरा को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदीप जैन, मनीष, अजय जैन, धीरेश जैन, सुनील संदीप मुकेश, अरुण, आदीश जैन, डा महेंद्र जैन, विशाल जैन एड, निमिष जैन आदि मौजूद रहे।